महराजगंज (एके जायसवाल)। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के लिए रविवार को धूम धाम से कलश यात्रा निकाली गई।
बृजमनगंज के ग्राम पंचायत मटिहनवा के दुधरवा में शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर धानी रोड, बंगला चौराहा, धानी बाजार होते हुए धानी घाट पहुंची जहां पर यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से पूजन कर कलश में जल भर कर वापस कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे डीजे के भक्ति धुनों जयकारों के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए।
इस अवसर पर कथा वाचक सत्यव्रत मिश्र, मुख्य यजमान गायत्री देवी, ललित मोहन पांडेय, रामू यादव, राकेश पांडेय, रविन्द्र यादव, सर्वदेव मिश्रा, सोनू, नरसिंह, दिलीप कुमार, आलोक राज, अखिलेश पांडेय, विष्णु वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


