
महराजगंज, थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा केशौली मे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव देखा।
युवक का शव एक व्यक्ति के धान की फसल में पड़ा हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत काफी दिन पहले की है।
जिसकी वजह से बुरी तरह सड़ा हुआ है। सूचना पाते ही कोल्हूई पुलिस मौके पर पहुंची।
इस मामले में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
वहां भी शिनाख्त के लिए 72 घण्टे रख्खा जाएगा। पुलिस विन्दुवार मामले की जांच में लगी हुई है।
कोल्हुई से उमाशंकर उपाध्याय की रिपोर्ट
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।