राणाबाग में खाई में जा गिरी गाड़ी, प्रशासन ने दी फौरी राहत 
August 8th, 2020 | Post by :- | 484 Views
आनी :-(दिलाराम भारद्वाज ब्यूरो )कुल्लू के उपमंडलआनी  के राणाबाग में हादसे के शिकार वाहन में मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मृतकों के परिवारों को कुल 20 हजार और घायलों को कुल 13 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है। उनका कहना है कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
एसडीएम का कहना है कि दुर्घटना की शिकार हुई गाड़ी में करशैइगाड क्षेत्र के 5 लोग सवार थे। ये लोग आनी से देउरी जा रहे थे। राणाबाग के नजदीक गाड़ी खाई में गिर गई। उनका कहना है कि हादसे में गोविंद नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत  हो गई। चार व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति जोरावर सिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं रणजीत सिंह और राजू ठाकुर आनी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तेजा सिंह को जोनल अस्पताल रामपुर को रेफर किया गया है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review