हांसी : सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत शर्मा जी के हांसी पहुंचने पर हांसी के प्रशासन द्वारा बहुत ही भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया । माननीय मुख्य न्यायाधीश के हांसी पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूलों की बरसात के साथ जो स्वागत किया गया वह हमेशा हमेशा के लिए विस्मरणीय लम्हा बन गया ।
हांसी पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और इस मौके पर एडीजीपी श्री रवि किरण माटा आईपीएस , आईजी श्री समरदीप सिंह आईपीएस , पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन आईपीएस , हांसी जिले के उपायुक्त श्री राहुल नरवाल आईएएस, एसडीम श्री राजेश खोथ आदि तमाम अधिकारियों ने न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत शर्मा जी का ऐतिहासिक नगरी हांसी की पावन धरा पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया l





