Uncategorized

अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

अम्बाला:अशोक शर्मा
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला शहर के गांव आनन्दपुर जलबेड़ा, तहसील व जिला अम्बाला में लगभग 7 एकड़ (49//17, 18/2/2, 23/2, 24/1, 49//22, 42//12/2, 13/1, 19, 20/2, 21, 43//16/2/1, 25/1) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 3 अवैध कॉलोनीयों तथा गांव सौन्डा तहसील व जिला अम्बाला में लगभग 7.5 एकड़ (38//11, 20/1, 19/2, 33//23, 24, 37//3/2, 37//2, 3/1, 8/1, 26, 9/2, 33//2/1 उपद, 36//5/1, 33//21, 34//25) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 4 अवैध कॉलोनीयों में तोड़-फ ोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनीयों में बनी हुई कच्ची सडक़ों/ इंटरलोकिंग टाईल रोड़ के जालो तथा 28 निर्माणों की नीवों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, एस0एच0ओ0 इन्फोर्समेंट भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।
जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *