गुरु अकेडमी में बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का हुआ शुभारंभ
December 24th, 2025 | Post by :- | 41 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। क्षेत्र की विश्वसनीय गुरु अकैडमी गजसिंहपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कस्बे में संचालित एकडेमी का निरीक्षण किया गया इस दौरान एकेडमी में संचालित कोर्स एवं बच्चों की सुविधाओं का जायजा लिया गया इसके साथ ही गुरु एकेडमी में मंगलवार को बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा अकाउंटिंग कोर्स के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार की योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ जिसमें कुल 74 बालिकाओं एवं महिलाओं का विभिन्न कोर्सों के लिए चयन किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री संध्या सिहाग रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार गिरधर उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के शिक्षाविद् संजय वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही इसके साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया गया तथा चयनित छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क योजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी गुरु अकैडमी के निदेशक सुवेग सिंह गिल एवं प्राचार्य प्रभजोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अकैडमी की ओर से महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया कार्यक्रम में गुरु अकैडमी का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।