भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई
July 5th, 2020
| Post by :- Gaurav Sharma
| 188 Views

बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ(गौरव शर्मा)
गुरु इंसान का वह सच्चा मार्गदर्शक, वहीं इंसान को अधंकार से प्रकाश की तरफ है लाता : किसान नेता सतीश छिकारा
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुरू पूर्णिमा धूमधाम से मनाई। गुरु पूर्णिमा के दिन विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से विशेष आयोजन कर गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष व किसान नेता सतीश छिकारा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण इस बार सभी जगहों पर सामूहिक कार्यक्रम को स्थगित कर अपने-अपने घरों में ही गुरु का पूजन करने को कहा है।उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुओं की चरणों की पूजा-अर्चना व उपहार देने की भी परंपरा है। किसान नेता सतीश छिकारा ने कहा कि गुरु इंसान का वह सच्चा मार्गदर्शक होता है, जो उसे अज्ञानता के अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन की हर परिस्थिति में लड़ने की शक्ति गुरु के मार्गदर्शन से ही मिलती है। सतीश छिकारा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को नमन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि गुरु केवल गुरु है। गुरु की समानता किसी से नहीं हो सकती। गुरु ज्ञान स्वरूप है। गुरु से ज्ञान प्राप्त करके जीव अपने लिए ही नहीं अपितु औरों के लिए भी कल्याणकारी सिद्ध होता है।
फोटो कैप्शन : भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।