दो अवैध कॉलोनियों में बनी हुई कच्ची सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
December 17th, 2025 | Post by :- | 56 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला के गंाव बाड़ा (123), तहसील अम्बाला सदर में लगभग 2 एकड़ (खसरा न0 26//7/2, 8/2 एवं 21//22/2) में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में बनी हुई कच्ची सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र, व एस0एच0ओ0 प्रवर्तन ब्यूरो भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/ प्रॉपर्टी डीलर में कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।