पावरकॉम के वर्करों ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला ।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
पी एस पी सी एल सब डिवीजन जंडियाला गुरु में जॉइंट फोरम पंजाब द्वारा वित्त मंत्री पंजाब के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता जोगिंदर सिंह सोढी सब डिवीजन प्रधान ने की ।इस अर्थी फूंक रैली को संबोधित करते हुए अलग अलग जॉइंट फोरम के नेताओं ने पावरकॉम मैनजमेंट और पंजाब सरकार से मांग की कि बठिंडा थर्मल प्लांट की 1968 एकड़ जमीन ना बेची जाए ,मुलाजिम मजदूरों को बेरूज़गार ना किया जाए ,इस पलांट से खप्तकारों को मिलने वाली सस्ती बिजली ना छीनी जाए,बिजली बिल 2020 रद्द किया जाए ,8 घंटे से बढ़ाकर 12 घण्टे ड्यूटी करने का फैसला वापिस लिया जाए के इलावा अन्य मांगे रखी ।इस अर्थी फूंक रैली में दलबीर सिंह जौहल कैशियर बिजली वर्कर पंजाब ,बलविंदर सिंह संधू ,जगीर सिंह सुपरडेन्ट ,अमनप्रीत सिंह प्रधान एम एस यू ,गुरजिंदर सिंह ,दमनदीप सिंह ,हरमनदीप सिंह ,गगनदीप सिंह ,अमनजीत सिंह ,मनदीप सिंह ,पाल सिंह ,चमकौर सिंह ,जसपाल सिंह ,करनैल सिंह ,अशोक कुमार ,गुरकमल्दीप सिंह ,सुरिंदरपाल सिंह ,मंगल सिंह ,गुरमुख सिंह व अन्य हाज़िर थे ।