जवानों के लिए समाजसेवी बॉबी सिंह ने किया रक्तदान
June 20th, 2020 | Post by :- | 242 Views

पंचकूला(मनोज शर्मा) भारत-चीन के बीच हुए संघर्ष में घायल जवानों की रक्षा के लिए समाजसेवी बॉबी सिंह ने अपनी टीम के  साथ चंडीमंदिर कमांड अस्पताल मेंं बुधवार को 70वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। देशवासियों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए और सैन्य शक्ति को मजबूत करना चाहिए। उनके इस कार्य की आईएमटी स्टिल ह्यूमन के फाउंडर मैंबर विवेक मेहरा ने उनके साथ जुड़ने और रक्तदान करने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी बॉबी सिंह जब भी देश में आपदा आती है तो वह सेवा के लिए तैयार रहते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान भी उन्होंने आर्मी जवानों के लिए स्वयं भी रक्तदान किया था और अभियान भी चलाया था। यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल 21 अप्रैल को जेम ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह अवार्ड ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस द्वारा प्रदान किया गया था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

पंचकूला निवासी बॉबी सिंह ट्राइसिटी में या फिर देश में कहीं पर भी कोई आपदा आती है तो परिवार व व्यापार को भूलकर लोगों की मदद के लिए टीम के साथ पहुंच जाते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान भी वह अपने 40 वॉलंटियर्स के साथ पीड़ितों की मदद के लिए जम्मू गए थे। अब तक 70 बार रक्तदान कर चुके हैं। इनमें से 31 बार उन्होंने आर्मी के जवानों के लिए ब्लड डोनेट किया है। केरला में जब बाढ़ आई थी तो आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बॉबी सिंह महीनों तक वहां पर रहे और दिन-रात सेवा की। जबकि अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को वित्तीय मदद देने के अलावा बॉबी सिंह ने घायल लोगों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review