अंबाला:अशोक शर्मा।
सुश्री कंचन माही, माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के निर्देशाअनुसार श्री प्रवीण, सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन में परमानेंट लोक अदालत में एक नैशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आईडीएफसी,आईसीआईसीआई, बीएसएनएल, इलेक्ट्रिसिटी बिल्स और अदर सिविल केसेस के 1124 केस नैशनल लोक अदालत में रखे गए और 1031 मुकदमो का निपटारा किया गया एंव 2,96,264/- की राशि का भुगतान किया गया। अधिक जानकारी देते हुए श्री प्रवीण जी ने बताया कि नैशनल लोक अदालत की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं।
इसी कड़ी में अलग-अलग बैंच बनाये गए हैं। उन्होने बताया कि नैशनल लोक अदालत का आयोजन 13.12.2024 को अम्बाला एवं नारायणगढ की सभी अदालतो में होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होने जन साधारण से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने केस को नैशनल लोक अदालत मे निपटारा करवाना चाहता है तो वह संम्बधित न्यायलय में अपने केस को लगवा सकता है। नैशनल लोक अदालत ने बैंक संबधी मुकदमे, अपराधिक मामला संबधी मुकदमे, इलेक्ट्रिक्टी & वाटर सप्लाई संबधी मुकदमे, वाहन दुर्घटना संबधी मुकदमे, परिवारिक विवाद संबंधी मुकदमे, चेक संबंधी मुकदमे, दीवानी केस संबधी मुकदमे और समरी संबधी मुकदमो का निपटारा किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है ।





