गुरमुख सिंह चौधरी बने ट्रेड यूनियन जनशक्ति मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष
June 19th, 2020 | Post by :- | 467 Views

ट्रेड यूनियन जनशक्ति मजदूर सभा की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष गुरुमुख सिंह चौधरी को बनाया गया है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह ने गुरुमुख सिंह का नियुक्ति पत्र सौंपा है। जनशक्ति मजदूर सभा राम बिलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का लेबर सैल है। गुरुमुख सिंह ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राम बिलास पासवान तथा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। हिमाचल में मजदूरों के हितों की आवाज बनकर वह उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए संघर्षशील रहेेंगे। गुरमुख सिंह सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार चौधरी का स्थान लेंगे जिन्होने तीन साल का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के बाद पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review