महराजगंज (एके जायसवाल), बहु बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बृजमनगंज की मिशन शक्ति की टीम द्वारा सौरहा में महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में हो रहे अपराधों के बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा ने कहा कि महिला संबंधित अपराध जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, दुष्कर्म आदि से लड़ने व निपटने के लिए सजग व जागरूक रहना जरूरी है। इसके लिए विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो के बारे में अवगत करवाया।
महिला कांस्टेबल सौम्या पांडेय व बेबी ने लड़कियों के भाग जाने के संबंध में बालिकाओं व महिलाओं को हो रही समस्याओं, चुनौतियों व समाज पे पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाते हुए जागरूक किया।





