सपा नेता अमित चौबे द्वारा एसआइआर के लिए ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
December 6th, 2025 | Post by :- | 5 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित चौबे द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर मतदाताओं में जागरूकता अभियान के तहत फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में निजी संसाधन से (ई-रिक्शा) द्वारा डोर टू डोर व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

अमित चौबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को एसआइआर गणना प्रपत्र शत प्रतिशत भरवाने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाता सूचीं में समस्याओ, त्रुटियों और सुधारो के लिए आम जन को प्रेरित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि भारतीय लोकतंत्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा हमें जो एक वोट का अधिकार प्राप्त हुआ है 18 वर्ष का आयु पुरा कर चूका नागरिक लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में भाग ले सकता है उन्होंने अपने समाजवादी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकारी बीएलओ से संपर्क कर 11 दिसम्बर तक सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र एकत्रित कराकर ऑनलाइन करवाने का हर संभव प्रयास करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।