अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में जीता रजत पदक, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मेडल पहना सम्मानित किया।
December 5th, 2025 | Post by :- | 0 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा। । अम्बाला छावनी में बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर काम करने वाले राजकुमार की बेटी अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत देश और अम्बाला का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। खिलाड़ी ने परिवार सहित हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ी को मेडल पहनाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्ववन किया।
अंजली के पिता चाय की दुकान पर काम करते है और उनकी बेटी की खेलों में लगन ऐसी की उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत करती गई और एक दिन वो आया जब उनका UP के अलीगढ़ में कैंप लगा और उसमें एक महीने की ट्रेनिंग हुई और फिर वहां से अंजली का चयन हुआ। फिर वो थाईलैंड स्पर्धा में भाग लेने गई। स्पर्धा में 9 टीमें थी। फाइनल मैच उज़्बेकिस्तान से हुआ और उस मैच में उज़्बेकिस्तान को जीत प्राप्त हुई। इस जीत से टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि आगे के बारे में क्या सोचा है तो उन्होंने कहा कि ये तो रजत पदक है आगे और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने का इरादा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।