नांगल चौधरी (वीरेंद्र सिंह जाजम)राष्ट्रीय युवा कांग्रेस किसान संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि सोनाली फोगाट द्वारा मार्केट कमेटी सचिव की चप्पलों से पिटाई के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सोनाली की गिरफ्तारी ना करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विकास चौधरी ने कहा कि फोगाट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी का आशीर्वाद मिला हुआ है। इस रवैये से साफ है कि यदि कोई भाजपा से संबंध रखता है, तो वह किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को पीट सकता है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। एक अहंकारी मुख्यमंत्री की चहेती भाजपा नेत्री, देखिए किस प्रकार से सरकारी कर्मचारी को मार रही हैं। हरियाणा में सीएम खट्टर एक अहंकारी, तानाशाह और तालिबानी तरीके से सरकार चला रहे हैं। विकास चौधरी ने सोनाली फोगाट के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना के लिए भाजपा और सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है। क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं। क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता पीटकर जाएंगे। विकास चौधरी ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान-सम्मान नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि इतना कुछ होने पर भी भाजपा नेताओं के खिलाफ सीएम खट्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका सीधा मतलब है कि भाजपा नेता और नेत्री, सीएम के इशारे से सरकारी कर्मचारियों पर हमला बोल रहे हैं। वे खुद तो एसी कमरे में बैठे हैं और दूसरी ओर भाजपा नेता सरकारी कर्मचारियों को चप्पल व थप्पड़ मार रहे हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
इससे शर्मनाक बात मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती। विकास चौधरी ने कहा, सरकारी अफसर व्यवस्था को चलाने के लिए होते हैं। उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन को बिना किसी देरी के सोनाली फोगाट को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review