Uncategorized

सामूहिक रूप से मनाया जायेगा मातृ-पितृ पूजन दिवस

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। परमानन्द डिग्री कॉलेज में कल 2 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे से सामूहिक रूप से माता-पिता व दादा-दादी का सत्कार पूजन का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम को शास्त्रीय विधि से करने हेतु विभिन्न स्कूलों ने अपनी सहमति दी है जिनमें मुख्य रूप से गोल्डन पब्लिक सी.सै स्कूल, विवेकानन्द पब्लिक सी. सै. स्कूल, पॉपिन्स चिल्ड्रन वर्ल्ड स्कूल, मेट्रो पाठ्‌शाला, समरडेल्स सी.सै. स्कूल व एशियन पब्लिक सी. सै स्कूल के छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है कार्यक्रम को सूचारू रूप से मन्त्रोंच्चार के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न करवाने हेतु श्री योग वेदान्त सेवा समिति श्रीगंगानगर की टीम परमानन्द डिग्री कॉलेज गजसिंहपुर में पहुँचेगी इस कार्यक्रम में कॉलेज परिवार द्वारा सभी महानुभावो से आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया गया हैं ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *