चंडीगढ

*दत्त जयंती समारोह 3–4 दिसंबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़ l जिला मोहाली स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, शान्तिबन, खिज्राबाद में आगामी 3 और 4 दिसंबर 2025 को दत्त जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। पीठाधीश्वर एवं संस्थापक महंत कमल गिरी जी के सान्निध्य में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यह पावन पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न होगा।
महंत पलक गिरी जी ने जानकारी दी कि 3 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रातःकाल श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इस धार्मिक पाठ में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की संभावना है।
इसके उपरांत 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति का आयोजन होगा। पूर्णाहुति के तुरंत बाद भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को सपरिवार प्रसाद ग्रहण करने हेतु विनम्र आमंत्रण दिया गया है।
पीठाधीश्वर महंत कमल गिरी जी ने बताया कि दत्त जयंती समारोह को सफल एवं दिव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा सभी धार्मिक कार्यक्रम परंपरागत विधि-विधान से आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर प्राधिकरण ने क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित आकर इस पावन आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएँ और दत्त जयंती के शुभ पर्व को सफल बनाएं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *