जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 08/11/25 को परिवादी विक्रम पुत्र मोहनलाल बाजिया जाति जाट निवासी मोतीराम की ढाणी तन श्यामपुरा थाना नावां जिला डीडवाना कुचामन हाल निवासी प्लॉट नंबर ऐ21 शिवम विहार तृतीय रामकुरिया थाना कालवाड़ जिला जयपुर शहर ने पुलिस थाना जोबनेर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 07.11.2025 को मैं मेरे पिताजी मोहन जी व मामा जी श्रवण की स्कॉर्पियो गाडी से कावेरी फार्म हाउस खुशी होटल जोबनेर पहुंचें, उक्त फार्म हाउस पर श्रवण राम पलसानियां पुत्र श्री गुल्लाराम निवासी भोजपुरा कला थाना जोबनेर व गोगराज पुत्र रुपनारायण जाट निवासी तिवाडी वाला थाना कालवाड व हनुमान राम गेनण निवासी बागडों का बास तन कालख थाना जोबनेर भी फार्म हाउस पर थे। फिर हम छओं ने फार्म हाउस पर मिटींग की की व उसके बाद हम वहां से रेनवाल रोड़ जोबनेर बाईपास स्थित केसरी बाग होटल पर खाना खाने स्कार्थीयों व स्वीफ्ट गाडी से पहुंचे तो वहां पहले से सिलवर डार्क कलर की ईओन गाडी खडी थी, जिसके अन्दर चार व्यक्ति बैठे हुए थे व मदीरा पान कर रहे थे। उक्त गाडी सवारों अपनी गाडी निकालने के लिए गोगराज को गाडी हटाने हेतु कहा व गाली गलौच कर धक्का मुक्की की तब हमने उनको समझाईश की, उसके बाद चारों ने अपनी गाडी स्टार्ट कर हमारे ऊपर चढ़ाने की कोशिश की तो उस वक्त उनकी गाडी हमारे स्कॉर्पियो गाडी से भिड़ गयी तथा हमने उन्हे रोकने की कोशिश की तो मैं पीछे गिर गया तब उन्होने पीछे खडी बाईक के टक्कर मारी व उसी दौरान मामाजी श्रवण बादल रोड़ साईड गिर गये और उन चारों व्यक्तियों ने मामाजी पर गाडी चढ़ाकर हत्या कर ईओन गाडी को जयपुर बाईपास की तरफ भाग गये। उक्त चारों की उम्र 30-40 वर्ष की उम्र थी। उक्त होटल पर प्रहलाद जी भी खाना खा रहे थे फिर हम सभी मृतक श्रवण को इलाज के लिये जयपुर ले गये उस दरिम्यान रास्ते में ही मृत्यु हो गई। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना जोबनेर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।





