राष्ट्रीय बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने बच्चों को कानून की दी जानकारी
November 14th, 2025 | Post by :- | 0 Views

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कठू‌मर व आदर्श विधिक सेवा केन्द्र कठूमर द्वारा द्वारा शुक्रवार को अरावली पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान मुख्य अतिथि मोहन लाल सोनी,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एडीजे अलवर ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों व अन्य जनमानस को राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष विधिक जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त तीन माह के विशेष अभियान स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष व एडीजे उदय सिंह अलोरिया ने उपस्थित जनमानस को संक्षिप्त में विधिक जानकारी प्रदान की। महेश गोठवाल, चीफ एलएडीसीएस अलवर ने प्राधिकरण की योजनाओं व एलएडीसीएस के बारे में जानकारी प्रदान की। थानाधिकारी सुनील टांक ने उपस्थित बच्चों को पुलिस थानों में संचालित बाल कल्याण समिति व बच्चों के अपराधों के लिए संचालित टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी प्रदान की। राधावल्लभ शर्मा बार अध्यक्ष व महेश चंद शर्मा असिस्टेंट बीडीओ द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मध्यस्थता कानूनों व राज्य सरकार तथा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में उक्त अधिकारीगण के अतिरिक्त एसीजेएम कठूमर युधिष्टर मीणा,भानु प्रताप सिंह तहसीलदार कठूमर, समाज कल्याण विभाग से रोहित सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग से निश्चल शर्मा,पैनल अधिवक्तागण तेजसिंह राठी,श्याम सिंह चौहान,रामजीत सिंह चौधरी,सत्येन्द्र सिंह,संजय अवस्थी,ओमवीर सिंह,सुभाष अरुंआ,लालचंद जाट, प्राधिकरण के कर्मचारीगण अनिल परनामी,लोकेश मीणा, आदर्श विधिक सेवा केन्द्र अलवर से योगेश चौहान, पीएलवी तालेश्वर,बलराम मीणा,विश्वेन्द्र सिंह आद उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।