मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने आज भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय ,चंडीगढ़ के कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
यह मुलाकात आज दोपहर नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में हुई। जैन ने कहा कि यह मूलतः एक शिष्टाचार भेंट थी।
जैन ने माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ से संबंधित हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया।





