कार्तिक माह कथा पूर्ण होने पर हुआ सत्संग व हवन में दी आहुतियां….
कठूमर (अशोक भारद्वाज):- सनातन धर्म संस्कृति व अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने हेतु कार्तिक माह में सूर्योदय पूर्व स्नान करने वाली महिलाओं द्वारा नियमित कठूमर कस्बे के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर श्री गंगा महारानी जी, कस्बे के हृदय स्थली कहे जाने वाले झोपड़ी वाले सीताराम जी मंदिर व मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर पर कथा का श्रवण किया गया। बुधवार को देव दिवाली पर्व व कार्तिक कथा एवं भीष्म पंचक कथा पूर्ण होने पर महिला श्रद्धालुओं के द्वारा प्रातः काल से ही धार्मिक कार्यक्रमों में तल्लीन हो गई। कथा समापन होने पर कथा व व्यास का पूजन किया गया और दोपहर में गंगा मंदिर पर महिलाओं के द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। शाम 4:00 बजे से हवन में आहुतियां दी गई और संध्या काल में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित अशोक भारद्वाज के सानिध्य में हवन पर मुख्य यजमान दक्ष रजनी विष्णु साहू व पद्मावती सतीश लोहार रहे और पूर्व उप चेयरमैन नपा कठूमर मेवा देवी श्याम सुंदर, शारदा देवी,केशर देवी,शशी साहू,शकुंतला देवी,सुमन देवी, माया देवी,ममता खण्डेलवाल,पूनम खण्डेलवाल, चांदनी सैन,उषा देवी,ललता भारद्वाज ,आरती, टीना, मोना आदि श्रद्धालुओं के द्वारा भी हवन में आहुतियां दी गई।





