कैथल ब्रेकिंग न्यूज़ :बेटी पैदा होना हुआ गुना 10 दिन की नवजात बेटी को मार कर दफनाने का मामला
September 4th, 2019 | Post by :- | 357 Views

कैथल, लोकहित एक्सप्रैस, ( ब्यूरो चीफ विशाल चौधरी )

5 वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाकर देशवासियों को लड़कियों को बचाने और पढ़ाने हेतु जागरूक करने का संदेश दिया था लेकिनहरियाणा के कुछ गांव में आज भी लोगों की मानसिकता लड़कियों के प्रति बदली नहीं है और लड़कियों को बोझ  माना जाता है इसी प्रकार की घटना कैथल के गांव कुलतारण में घटित हुईजहां एक नवजात बच्ची की मां ने पुलिस  अधीक्षक के सामने प्रस्तुत होकर शिकायत देकर अपनी सास पर 10 दिन के नवजात बच्ची को  नहलाने के बहाने जहरीला पदार्थ खिला कर मारनेका आरोप लगाया मृतक  बच्ची की मां ने  यह भी आरोप लगाया कि उसकी बच्ची की मौत में उसके पति, ससुर और जेठ शामिल है और ससुराल वालों ने आनन-फानन में शव को श्मशान मेंदबा दिया। पुलिस ने मामले की संज्ञानता को समझते हुए मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची के शव को शमशान से खोदकर निकाला और जिले के नागरिक अस्पताल मेंपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

बच्ची की मां सोनिया ने सास पर आरोप लगाया कि जब बच्ची पैदा हुई तो उसकी सास ने उसको ताने लेते हुए कहा इस घर में पहली ही लड़कियां बहुत हैं ।

लड़की के मामा वीर सिंह के अनुसार सोनिया के ससुराल वाले पहले भी दहेज के लिए ताने देते थे और तंग करते थे कई बार दोनों पक्षों के बीच में समझौता भी हुआ और कल से वह लगातारसोनिया की ससुराल में फोन कर रहे थे तो ससुराल वाले बार-बार फोन काट रहे थे शंका के चलते जब वे कुलतारण पहुंचे तो पूरा मामला पता चला ।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review