चंडीगढ

*वाइल्ड लाइफ वीक समारोह पर निबंंध प्रतियोगिता आयोजित*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में पर्यावरण विभाग,चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से वाइल्ड लाइफ पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बताया कि अधिक पेड़ पौधे लगाकर वन्य प्राणियों का सरंक्षण किया जाना चाहिए। वन हमारी सम्पदा है यदि हम सब अपने जीवन में समृद्धि व खुशहाली चाहते है तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा। स्वच्छ बनाने से ही स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

पेड़-पौधे अमूल्य निधि है। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण बनाने में हम सबको सहयोग देना होगा। फैक्ट्रियों का वेस्टेज नदियों व नालों में नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि यह वन्य प्राणियों के लिए जानलेवा साबित होता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि हमारे पूर्वज पेड़-पौधों, पशु, पक्षियों तथा अन्य जीवों से प्रेम करते थे। हमें भी इनसे लगाव रखना चाहिए। हमें जंगली जानवरों के जीवन को प्रभावित नहीं करना चाहिए। हमें वन सम्पदा को विकसित करना होगा तभी जंगली जानवरों का जीवन सुरक्षित रह पायेगा। इसमें सबका सहयोग अनिवार्य है।
इस प्रतियोगिता में अनुष्का को प्रथम,सृष्टि को द्वितीय,विनीता राजपूत को तृतीय और रौनक मिश्रा को कंसोलेशन प्राइज से सम्मानित किया गया। स्कूल की वाइस प्रिसिपल अंजू मोदगिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा वन्य जीवन की महत्ता से करवाना था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *