चण्डीगढ़ से दिल्ली राष्टृरीय राजमार्ग के दोनो ओर वाहन चालकों की सुविधा के लिए नगर निगम सीमा में 20 एंट्री और एग्जिट प्वाईंट्स पर निगम ने लगाए संकेतक बोर्ड-उपायुक्त निशांत कुमार यादव।
April 27th, 2020 | Post by :- | 277 Views

करनाल, हरियाणा (रजत शर्मा)। चण्डीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चण्डीगढ़ नैशनल हाईवे एक अति व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां से प्रतिदिन असंख्य वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए दोनो ओर बड़ी संख्या में एंट्री और एग्जिट के प्वाईंट्ïस हैं।

करनाल नगर निगम सीमा की बात करें, तो करीब 23 जगहों पर एंट्री-एग्जिट प्वाईंट्ïस हैं, लेकिन सभी प्वाईंट्ïस पर संकेतक बोर्ड न होने से गाड़ी चलाने वालों की परेशानी का सबब जाहिर था। अब नगर निगम की ओर से इन प्वाईंट्ïस पर दोनो ओर एंट्री और एग्जिट के नए बोर्ड लगवा दिए गए हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

दिन हो या रात दोनो समय के सफर में यात्री संकेतक बोर्ड को देखकर आसानी से एंट्री और एग्जिट की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। करनाल के उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि चण्डीगढ़ से दिल्ली रन-वे पर नगर निगम सीमा में 5 लोकेशन पर एंट्री के संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।

इनमें हवेली के निकट पार्क अस्पताल के बाद, बलड़ी पेट्रोल पम्प के पास, आई.टी.आई. बाउंडरी वाल के पास, होटल न्यू वल्र्ड के पास तथा पक्का पुल से पहले लगाए गए शामिल हैं। इसी रूट पर 6 एग्जिट प्वाईंट्ïस पर भी संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।

इनमें कर्ण लेक मैक्डॉनाल्ड से पहले, आई.टी.आई. चौक से पहले वसंत विहार, सैक्टर-6 चौक प्रताप पब्लिक स्कूल से पहले, नजदीक नमस्ते चौक, नजदीक नई अनाज मंडी तथा नजदीक ग्लोब टोयटा एजेंसी शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार दिल्ली से चण्डीगढ़ रन-वे पर नगर निगम सीमा में, 5 एंट्री प्वाईंट्ïस पर तथा 4 एग्जिट प्वाईंट्ïस पर नगर निगम द्वारा संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं, जबकि इस रूट पर 3 एग्जिट प्वाईंट्ïस पर पहले से ही संकेतक लगे हुए थे।

एंट्री प्वाईंट्ïस पर लगाए गए संकेतक बोर्ड की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नजदीक नई अनाज मंडी, सैक्टर-6 राजकीय कॉलेज, निर्मल कुटिया चौक, आई.टी.आई. चौक तथा मयूर ढाबा लोकेशन पर संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।

जबकि इसी रूट के एग्जिट प्वाईंट्ïस पर आई.टी.आई. चौक-संतोषी माता मंदिर से पहले, लिबर्टी चौक से पहले, लवली नर्सरी से पहले तथा सी.एच.डी. सिटी-द ईडन लोकेशन पर संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।

इस रूट पर एग्जिट के जो तीन संकेतक पहले से लगे हुए थे, उनमें राधा स्वामी संत्संग घर के ऑपोजिट मदनपुर गांव के टर्निंग प्वाईंट के पास, एग्रीकल्चर मॉल के थोड़ा सा आगे तथा मेरठ रोड़ ओवर ब्रिज से पहले लगे शामिल हैं।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review