राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 54 लाख रुपए का अवार्ड किया पारित
September 13th, 2025
| Post by :- Ashok Bhardwaj Rajsthan
| 39 Views
- कठूमर,अलवर (अशोक भारद्वाज):- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि तालुका मुख्यालय के समस्त प्रीलिटीगेशन एवं पेंडिंग प्रकरणों एवं समस्त राजस्व प्रकरणों के लिए एक बेंच का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्टर मीना, राजस्व अधिकारी सदस्य श्याम सुंदर चेतीवाल एसडीएम कठूमर एवं सदस्य अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 321 प्री लिटिगेशन, 208 लंबित प्रकरण एवं 2897 राजस्व प्रकरण चिन्हित कर रेफर किए गए। जिसमें से 16 प्री लिटिगेशन के प्रकरण, 104 लंबित प्रकरण एवं 2892 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 645000 का एवं लंबित प्रकरणों में 47 लाख 45 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार तालुका मुख्यालय कठूमर पर कुल 3012 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 53 लाख 90 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत के दौरान रीडर महेश चंद शर्मा, रीडर उमेश कुमार सिंघल, तालुका सचिव रुचि शर्मा,अतर सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा,सियाराम,योगेश चौहान,जल सिंह,अशोक, आसाराम,पीएनबी बैंक अधिकारी मनोज कुमार मीणा, राजस्थान ग्रामीण बैंक अधिकारी सर्वदमन शर्मा एवं बीएसएनल अधिकारी राजेश कुमार मीणा,धर्मेंद्र चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


