कठूमर, अलवर (अशोक भारद्वाज):-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के विधायक दौरा कर किसानों के हुए नुकसान के बारे में जानकारी लेंगे और हुए नुकसान की सूचना सीएमओ को अवगत कराएंगे जिसके चलते कठूमर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश खींची विधानसभा क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा करेंगे।
भाजपा वरिष्ठ नेता गोपेश भारद्वाज ने बताया कि विधायक रमेश खींची 6 सितंबर शनिवार को ग्राम पंचायत समौची प्रातः 10:00 बजे, दाँतिया 10:30 बजे, रामपुरा पाटन 11:00 बजे, खेड़ा कल्याणपुर 11:30 बजे, खौखर दोपहर 12:00 बजे, रोनीजाथान 12:30 बजे, जहाडू 01:00 बजे, भनोखर 01:30 बजे, नागलरूपा 02:00 बजे, सहाड़ी 02:30 बजे, बहतुकला 03:00 बजे, बसेठ सायं 04:00 बजे, खेड़ामैदा 04:30 बजे अतिवृष्टि क्षेत्र का दौरा करेंगे और किसानों से फसल के बारे में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी लेंगे। इस दौरान इनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे





