अंबाला छावनी अटक कैंसर केयर सेंटर का प्रशासनिक कार्यभार डॉ यशपाल वर्मा को तुरंत प्रभाव से सौंपा गया।
अंबाला:अशोक शर्मा। अटल कैंसर केयर सेंटर के प्रशासनिक व प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ यश पॉल वर्मा को दी गई हे। ज्ञात रहे पिछले कई दिनों से अस्पताल में कई प्रकार की अनियमिताएं पाई जा रही थी जिन का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वस्थ सेवाएं व सरकार ने डॉ यशपाल पॉल वर्मा को प्रशासनिक व प्रबंधक का कार्यभार 26 अगस्त को सौंप दिया गया है।ज्ञात रहे प्रशासनिक कार्य में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था,दवाइयों की कमी व डिस्ट्रीब्यूशन व रखरखाव में बहुत लापरवाही की जा रही थी। लिफ्ट का कई दिन खराब रहने से मरीजों विशेषतौर से महिलाएं व वृद्ध को अधिक सामना करना पड़ रहा था। डॉ यश पाल वर्मा से पूछा गया आप अपने कार्यभार को कैसे निभाएंगे तो उन्होंने कहा मेरी प्राथमिकता रहेगी कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ वर्मा ने कहा:ये सभी कार्य जिन में बार बार ख़राब होने वाली लिफ्ट को ठीक कराना,मुख्य स्वचालित द्वार का सही से काम कराना,स्वच्छता में सुधार
बिजली कट से रेडियोथेरेपी की बाधा कम करना,आंधी बारिश से टूटे साइन बोर्ड ठीक कराना,रेडियोथेरेपी में DNB कोर्स की कोशिश,
रिसर्च और जन जागरूकता बढ़ाना,सभी
ख़राब लाइटें ठीक कराना व सौंदर्यकरण
व फीडबैक फोरम बनाना इत्यादि शामिल हे।





