चंडीगढ

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। विकास नगर, मौली जागरा स्थित वाल्मीकि आश्रम कमेटी की अहम बैठक मंदिर के प्रधान प्रदीप (मोंटी मलिक) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आश्रम की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नई कार्यकारिणी में चेयरमैन – नरेश कुमार, उपाध्यक्ष – बलकार, महासचिव – अशोक, उप महासचिव – राहुल चंचल, सचिव – शमशेर, कार्यालय सचिव – संजू, कैशियर – रजत तथा सलाहकार मंडल में महेंद्र, पप्पू, दिलबाग, विजय अनारिया, परवीन टंक और सुरंदर को शामिल किया गया है।

बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि नई टीम आश्रम की भावी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

इस अवसर पर समाज सेवा तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थितजनों ने एक स्वर में कहा कि नई कार्यकारिणी समाज में एकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *