उत्तर प्रदेश

लार्ड कृष्णा पीजी व इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज के लार्ड कृष्णा पीजी कालेज व लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कालेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कालेज में मुख्य अतिथि शांभवी पांडेय व नवर्ष पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जबकि लार्ड कृष्णा पीजी कालेज में प्रबंधक कमलेश पांडेय व विजयलक्ष्मी पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
प्रबंधक कमलेश पांडेय ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सैनिकों की वजह से हमारा देश गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ। उन स्वतंत्रता सेनानीयों व देश के वीर सैनिकों का सम्मान करना हमारा फर्ज है। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीराम सिंह, रत्नेश पांडेय, योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्रा, पंकज यादव, अखिलेश मिश्रा, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सतीश यादव, पिंटू चौरसिया, अर्जुन राय, रोशनी चौरसिया, रामप्रसाद यादव, मनीष मौर्या, अनिल यादव, कैलाश गुप्ता, बाबूराम, साबरा खातून, साधना, ज्योति, मीरा, अर्चिता, आशुतोष मिश्रा, प्रहलाद सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *