Uncategorized

देश आजादी की वर्षगांठ मसारे देश को तिरंगामय करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम हे – मंत्री अनिल विज

अम्बाला/अशोक शर्मा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हमारी पार्टी ने सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वह देश भक्ति की धुनों में झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे।
विज आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।
अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर लोग जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई जोकि रेलवे रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *