*गलियों-बाजारों में हेलमेट-चेहरा ढकना हो बैन,महंत मनोज शर्मा ने पीएम-गृहमंत्री को भेजा धमाकेदार पत्र*
August 10th, 2025 | Post by :- | 26 Views

चंडीगढ़। शहर में बढ़ती चोरियों और स्नैचिंग की घटनाओं पर अब बड़ी कार्रवाई की मांग उठी है। विश्व हिंदू परिषद,चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सीधे पत्र लिखकर कहा है की गलियों और बाजारों में हेलमेट और चेहरे को कपड़े से ढकना पूरी तरह बंद होना चाहिए,चाहे वह पुरुष हो या महिला।
महंत मनोज शर्मा का कहना है कि अपराधी अक्सर हेलमेट या कपड़े से चेहरा ढककर बाइक पर वारदात को अंजाम देते हैं और पहचान से बच निकलते हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि हाईवे पर हेलमेट अनिवार्य रहे,लेकिन गलियों और बाजारों में चेहरा खुला रखना जरूरी हो।
अगर चेहरा ढंका नहीं होगा,तो अपराधियों की पहचान आसान होगी और चोर-स्नैचर खुद ही डर जाएंगे, महंत मनोज शर्मा ने कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाकर सख्ती बरती जाए।
शहरवासियों का मानना है कि अगर यह नियम लागू हो गया,तो चंडीगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आ सकता है। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर कितनी जल्दी एक्शन लेती है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।