मोर तिरंगा मोर अभिमान मंडल कार्यशाला का आयोजन हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान के निम्मित भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लहराएंगे तिरंगा
अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के आव्हान पर केंद्र सरकार एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल कांदाडोंगर का कार्यशाला ध्रुवागुड़ी में सम्पन्न हुआ यह आयोजन मोर तिरंगा मोर अभिमान एवं घर-घर तिरंगा अभियान की भावना के अनुरूप देश भक्तिसंगठनात्मक सक्रियता और जन-सहभागिता को केंद्र में रखते हुए किया गया कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा समिति के सदस्य गुरुनारायण तिवारी रहे साथ ही कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुरुनारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को तिरंगे के सम्मान, इतिहास और राष्ट्रगौरव से जोड़ते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला यह अभियान देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की पुन स्मृति दिलाने का एक माध्यम है साथ ही राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेकर जन जन तक पहुंच के मां भारती का गौरवगान करते हुए तिरंगे को घरों के दरवाजे पर सुसज्जित करे तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान को सफल बनाएं जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के लिए अधिकाधिक जनसंपर्क करने का आग्रह किया साथ ही शत् प्रतिशत घरों में ध्वज लाने की पूर्व योजना बनाने पर जोर दिया मंडल अध्यक्ष नवीन मांझी ने अभियान की रणनीति प्रचार प्रसार की योजना एवं जनजागरूकता को लेकर संवाद किया और कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश साहू ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से जिला मंत्री श्रुति ध्रुवा,जिला महामंत्री अजा मोर्चा चैनसिंह कश्यप,जिला प्रतिनिधि तानसिंह मांझी,कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष खुदेश्वर यादव,मंडल महामंत्री दिनेश नागेश,भाजयुमो सोशल मीडिया जिला सहप्रभारी प्रकाश कश्यप,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख शहाबुद्दीन,मंडल मंत्री चंचला प्रधान,सोभितराम ध्रुवा,हरीश मांझी,तिरेश प्रधान,अमरसिंह यादव, चंपालाल ध्रुव,पवित्रों सोरी,कुमरसिंह ओंटी,देवीसिंह नागेश,भुवनलाल यादव,रुपचंद नेताम, त्रिभुवन ताम्रकार,सुकदेव सोरी,मिश्रीलाल यादव सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।