*विहिप-बजरंग दल का जत्था स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ*
August 4th, 2025 | Post by :- | 0 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । विहिप के चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर एवं सिरोपा पहना कर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जत्थे को आज स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की धार्मिक यात्रा पर रवाना किया। बजरंग दल द्वारा वर्ष 2005 से स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा पूरे भारत वर्ष से लगातार भेजी जा रही है जिसको प्रांत के हिसाब से अलग-अलग दिन माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त होता है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल (चंडीगढ़, पंजाब प्रांत) का जत्था 5 अगस्त को पुंछ के लिए रवाना होगा। आज संस्था के स्थानीय मंत्री अंकुश गुप्ता की अगुवाई में चंडीगढ़ से जत्था रवाना हुआ जिसमें विशेष संपर्क प्रमुख अमित हंस, सुनील बागड़ी और सरुप नेगी भी शामिल हैं। जत्था 6 अगस्त को स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी चट्टानी के दर्शन करके अगले दिन शिव खोड़ी के दर्शन कर 8 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करके चंडीगढ़ वापस पहुंचेगा।स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी मंदिर पुंछ में राजपुरा मंडी में पीर पंजाल पर्वतमाला की मुख्य पट्टी के बीच स्थित है, जो राजौरी से 25 किलोमीटर दूर है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।