छत्तीसगढ़

अमलीपदर तहसील क्षेत्र ग्राम  धुरवागुडी में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना बैठक हुई संपन्न 

अमलीपदर_गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम धुरवागुडी में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना बैठक में इन दिनों वि.ख. मैनपुर के तहसील अमलीपदर जोन धुरवागुडी में दिनांक 01/08/2025 को समस्त प्रा. शा. माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखो की बैठक आयोजित किया गया जहां स्वयं वि.ख. स्रोत समन्वयक श्री शिव कुमार नागे द्वारा संस्था प्रमुखो को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं व उपसंचालक महोदय द्वारा बताए गए लक्ष्यों को विस्तार से बताते हुए चर्चा किये साथ ही प्राथमिक संस्था के लिए कक्षा 3री से 5वी हिंदी गणित दक्षता में 30सितम्बर तक बच्चो को पढ़ना लिखना आना चाहिए मिडिल में वैसे ही माध्यमिक स्तर पर 6वीं के बच्चो को अंग्रेजी भाषा पढ़ने आना चाहिए इस बात पर लक्ष्य मिला है इसमें पुरानी पद्धति में बारखड़ी वर्णमाला गिनती आदि पढ़ाने पर काम करने की बात किए गौरव गरियाबंद थीम पर जिले में चल रहे शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल बहुत ही कामयाब रही है इसी के चलते आज हमारे जिले व ब्लॉक में शिक्षा का स्तर 10वीं 12वीं में अच्छी सुधार आया निश्चित ही हमारे संस्था प्रमुख इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे ऐसी अपेक्षाएं हैं अंतिम में नागे सर द्वारा संबोधन किया गया इस समीक्षा बैठक में श्री रामजी ध्रुव,केसरी राम ख़रसैल,रुद्र प्रताप त्रिपाठी,नेहरू लाल तिवारी,अशोक कुमार मांझी, रंजीत सिंहा,जीवन नायक,जग लाल यदु,नरेंद्र नागेश,लीना निषाद, सविता जोशी, शिवाला ध्रुव आदि प्रमुख रूप से तथा कुल 68 शिक्षक उपस्थित रहे साथ ही संकुल समन्वयक प्रताप सिंह टोप्पो,किशोर मिश्रा,दिनेश कुमार नेताम,मनोहर ध्रुव,टिकेंद्र राजपूत सभी सक्रिय रूप से जोन धुर्वागुडी में उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *