मनोज शर्मा,चंडीगढ़ : काव्य संग्रह “दो सुनहरी किरणें” का आज सैनी भवन सेक्टर 24, चंडीगढ़ में विमोचन हुआ। यह काव्य संग्रह दो भाषाओं पंजाबी और हिंदी में है, तथा इनके संपादक प्रिं. बहादुर सिंह गोसल और वरिष्ठ कवि प्रेम विज हैं। यह सभी कविताएं नव वर्ष के पर्व पर पढ़ी गई थीं। इस अवसर पर सभी कवियों को पुस्तक की प्रति भेंट की गई तथा सम्मानित भी किया गया। काव्य संग्रह में पंजाबी के 21 और हिंदी के 18 कवियों की कविताएं शामिल हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह धीर, चीफ इंजीनियर (पूर्व), पब्लिक हेल्थ हरियाणा, अध्यक्षता सुभाष भास्कर, प्रसिद्ध साहित्यकार और मंच संचालन डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’ ने किया। कार्यक्रम का आरंभ सुरजीत सिंह धीर के मधुर गीत से हुआ। काव्य संग्रह के संपादक व कविवर प्रेम विज ने कहा की काव्य संग्रह की अधिकांँश कविताएं नव संकल्प और नवजीवन की अभिव्यक्ति हैं। यह पाठकों को आत्म चिंतन, प्रेरणा और सृजन की ओर आकर्षित करती हैं। प्रिं. बहादुर सिंह गोसल ने कहा कि काव्य संग्रह में प्रसिद्ध कवियों की कविताएं शामिल हैं। यह कविताएं पाठकों को एक नई सोच प्रदान करती हैं।
त्रिभाषी काव्य गोष्ठी में लगभग 40 कवियों ने काव्य पाठ किया। इसमें पंजाबी, हिंदी और उर्दू की रचनाएं शामिल थीं। अधिकांँश कवियों ने सावन का गुणगान किया। सावन का चित्र पेश करते हुए कविवर प्रेम विज ने कहा,” सावन आया, मन हर्षाया/ मन में मीठा गीत समाया/ बादल झूमे बिजली चमके/ धरती ने हर रंग सजाया।”औरत के सम्मान की बात करते हुए प्रिं. बहादुर सिंह गोसल ने कहा, “घर विच ओह पटरानी हुंदी/ मिले सत्कार जदों बाहर जावे।” डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’ ने सावन पर दोहे प्रस्तुत किये। “सावन की बरखा बही, किया हाल बेहाल। क्या-क्या किसका बह गया,पूछे कौन सवाल।” डॉ विनोद शर्मा ने कविता में सावन की फुहार का जिक्र करते हुए कहा,” घने बादल जब आकाश में मंडराते /घनघोर घटा रिमझिम बारिश लाते।”
डॉ प्रज्ञा शारदा ने कविता के माध्यम से कहा,”कौन है जो मीठी ठंडी धीमी धीमी व्यार ला रहा है।”जगतार सिंह जोग ने पंजाबी में कविता पढ़ते हुए कहा “नि माए केनू दिल दा में हाल सुनावां।”इनके अलावा उपस्थित कवि थे बहादुर सिंह गोसल,डॉ पन्ना लाल मुस्तफाबादी,जगतार सिंह ‘जोग’,बलविंदर सिंह,राजविद्र सिंह गंडू,अमरजीत बलटाना,बलदेव सिंह बिंद्रा, त्रिलोचन सिंह,अमरजीत ‘अर्पण’,आर. के. भगत,हरेंद्र सिंह,पल्लवी रामपाल,मिकी पासी, सुखविंदर सिंह,चरणजीत कौर बाट,राजकुमार साहोवालिया,डॉ. दलवीर सरोया,मंदर गिल,डॉ प्रज्ञा शारदा,सुभाष भास्कर,प्रेम विज,अमृत कौर, राजवीर कौर,राजिंदर गिल, सतवंत कौर, मंजू शारदा,राकेश शारदा, राजेंद्र सिंह धीमान, प्यारा सिंह ‘राही’,विमला गुगलानी,डॉ. विनोद कुमार शर्मा,गणेश दत्त,कृष्णा गोयल,ज्ञान सिंह कालहों,नीलम नारंग,डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत, भरपुर सिंह, रनजोत राणा, खुशी राम ‘निमाणा’।





