हिसार(लवकेश कथूरिया)हिसार में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आइजी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं जिस मटका चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर यह वारदात हुई वहां पुलिस भी मौजूद थी। मृतक की पहचान महावीर कालोनी निवासी राजू के तौर पर हुई है। राजू को मारने के लिए मोटर साइकिल पर सवार होकर आए छह हमलावरों ने करीब 6 गोलियां मारी हैं। टैक्सी स्टैंड पर करीब 12 से 13 गोलियां चलाई गई जिसमें करीब छह गोली राजू को लगी हैं। वहीं एक अन्य युवक को भी गोली लगने के बात सामने आई है। जिसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया तो उसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर ही थी जब तक पहुंची तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।. हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। हमलावर सीसवाल गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शहर के नाकों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या से शहर में भय का माहौल बना हुआ है। बड़ा सवाल ये भी है कि पास में ही पुलिस चौकी होने और चहल पहल वाले इस क्षेत्र में इस तरह की घटना आखिर किस तरह से हुई। पांच जिलों के पुलिस सिस्टम को कंट्रोल करने वाले कानून व्यवस्था को संभालने वाले आईजी ऑफिस का भी बदमाशों में कोई खौफ नहीं दिखा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review