*हरिद्वार से मनीमाजरा पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे महंत मनोज शर्मा, शिव भक्तों संग किया जलाभिषेक*
July 23rd, 2025 | Post by :- | 0 Views

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ पंजाब प्रांत के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा जी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर मनीमाजरा पहुंचे। इस अवसर पर शिवभक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला।
महंत जी ने मनीमाजरा के ऐतिहासिक शिव खेड़ा मंदिर, खामार्केट मेन बाज़ार में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सुख-समृद्धि, जनता की भलाई और देश के शीघ्र अखंड भारत बनने की कामना करते हुए भोलेनाथ के चरणों में विशेष प्रार्थना की।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से समस्त दोष दूर होते हैं और देश में शांति, समृद्धि और एकता का संदेश प्रसारित होता है।
इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।