बड़े उत्साह से महिलाएं थाम रही हैं शिव सेना हिन्द का दामन : शैलजा ठाकुर
January 31st, 2020 | Post by :- | 794 Views

कालका, (हरपाल सिंह)।
शिव सेना हिन्द की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा के निर्देशानुसार रामनगर (कालका) में शिव सेना हिन्द की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलजा ठाकुर की अगुवाई में आयोजित की गई। शैलजा ठाकुर ने कहा कि गैंगस्टर सुक्खा काहलों पर बनी फिल्म शूटर को बैन किया जाना चाहिये। इस तरह की फिल्म समाज में आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देने का काम ही करेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म बनानी है तो किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन चरित्र पर बनाई जानी चाहिए। जिसनें देश के लिए कोई कुर्बानी दी हो। जिसनें देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया हो या जिस पर हिंदुस्तान पर गर्व हो। जिसे देखकर नौजवान पीढ़ी के दिल में देशभक्ति की भावना बढ़े। सुक्खा कहलवा ने जीवनभर निर्दोष लोगों का खून बहाया है। लोगों को हथियारों के दम पर लूटा है। कईं घरों के चिराग बुझाए हैं। हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि शूटर फिल्म को बैन किया जाए। अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो शिव सेना हिन्द इसका पुरजोर विरोध करेगी। मीटिंग में सोनिया राणा को महिला सिटी प्रधान की जिम्मेदारी दी गई और अन्य महिलाओं को भी संगठन में सदस्यता दी गई। सोनिया राणा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी मेहनत व लग्न से निभाऊंगी। शिव सेना हिन्द हर पीडि़त , दु:खी, लाचार, बेबस व बेसहारा लोगों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चट्टान की तरह खड़ी है। बैठक में विशाल शर्मा, बबलू चंद्रवंशी, सुनीता, नीरू, आशा, मीना आदि मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review