Uncategorized

प्राचार्यों हेतु चलाए कार्यक्रम के अन्तिम बाहरवें दिन की शुरुआत ईश वंदना से हुई।

अम्बाला:अशोक शर्मा। डाइट मोहड़ा प्राचार्य व डीईईओ सुधीर कालड़ा के कुशल मार्गदर्शन में आज राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला में नवपदोन्नत प्राचार्यों हेतु चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम बाहरवें दिन की शुरुआत ईश वंदना से हुई। इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा पिछले दिन के कार्यक्रम की प्रतिपुष्टि प्रदान की गई। पहले सत्र में डाइट व्याख्याता डॉ धीरज वालिया व अजय कौशल ने “Soft Skills for School Leaders” विषय पर उदाहरण सहित प्रस्तुति दी। दूसरे सत्र में डाइट व्याख्याता नीरज ढाका ने “Substance used disorder and influence of drugs” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में श्री यादवेंद्र जी ने हरियाणा सिविल सर्विस रूल्स (Punishment and appeal) 2016″ विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। अन्तिम सत्र में सभी प्रतिभागियों के लिए पोस्ट टैस्ट का आयोजन किया गया। अन्त में सभी प्रतिभागियों ने 12 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान हुए अपने अनुभवों को सभी के साथ सांझा करते हुए ट्रेनिंग की सार्थकता को स्पष्ट किया।
प्रतिभागियों की ओर से डॉ सरिता व इन्द्र सिंह रंगा ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए न केवल पूरी डाइट टीम की भूरी-2 प्रशंसा की बल्कि डाइट प्राचार्य व डीईईओ सुधीर कालड़ा व IFIC wing Incharge विजेन्द्र डागर का आभार व्यक्त किया। सुधीर कालड़ा ने सभी प्रधानाचार्यों को इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों से अपने -2 कार्यस्थलों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता नरेंद्र, अजय भारद्वाज, विजेन्द्र डागर ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को सांझा किया व सभी प्रतिभागियों, सभी रिसोर्स पर्सन तथा विशेष तौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबाला के प्रधानाचार्य गुरविंदर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाइट से राजेश, डॉ विकास, डॉ सोनू भाटिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *