बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान नही दे रही राज्य सरकार : प्रदीप चौधरी
January 30th, 2020 | Post by :- | 310 Views

पिंजौर, (हरपाल सिंह) :
कांग्रेस पार्टी के कालका से विधायक प्रदीप चौधरी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को कोसते हुए इस पर लगाम कसने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि लगातार कालका विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और लोग सुरिक्षत नही है। ऐसे में जहां पुलिस की रात के वक्त गश्त बढ़ानी चाहिए। वहीं लोगों की जान-माल की पुरी सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोगों के पशु भी सुरिक्षत नही है और महिलाओं को भी पुख्ता सुरक्षा नही मिल रही है और उन पर लगातार अपराध बढ़ रहा है। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पुरे क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र की बदहाल सडक़ों का ठीकरा सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि सरकार को देखना चाहिए कि आज लोग बदहाल सडक़ों से गुजर कर हादसों का शिकार हो रहे है और सरकार बदहाल सडक़ों पर कोई ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि पिंजौर गार्डन से लेकर कालका तक सडक़ की बदहाली किसी से छिपी नही है और पिंजौर से लेकर नालागढ़ रोड हादसों के लिए जाना जाने लगा और यह हाल मुख्य मार्गो का है और टोका से लेकर रायपुररानी टांगरी पुल तक सडक़ का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण सडक़ पर कीचड़ और बजरी फैली हुई है। जिससे हादसे हो रहे है। पीडब्लयू डी विभाग उन सडक़ों पर भी ध्यान नही दे रहा है, जो सडक़ें गारंटी पीडियड में आती है और उनकी कोई रिपेयर नही की रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review