मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जसपाल सिंह को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के स्थानीय अध्यक्ष विनोद शर्मा द्वारा,राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी की सहमति से की गई।
जसपाल सिंह वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्किंग जर्नलिस्ट के रूप में उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को उजागर करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों की गरिमा को बनाए रखा है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की अपेक्षा की जा रही है।
स्थानीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि जसपाल सिंह का अनुभव और निष्पक्ष पत्रकारिता में योगदान संगठन की मजबूती में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सिंह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


