नए पुल से विक्टोरिया ब्रिज तक ‘पेड पार्किंग’
January 22nd, 2020 | Post by :- | 538 Views

मंडी, 22 जनवरी :(दिलाराम भारद्वाज)मण्डी शहर में ब्यास नदी पर बने नए पुल से विक्टोरिया ब्रिज के बीच के वाहन पार्किंग क्षेत्र को ‘पेड पार्किंग’ कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों के निदान के लिए इस संदर्भ में प्रारूप अधिसूचना जारी की है।

इस व्यवस्था बारे कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति एक माह के भीतर लिखित रूप से उपायुक्त कार्यालय में दे सकता है। एक माह के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर अधिसूचना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

गौरतलब है कि विक्टोरिया ब्रिज के समीप नए पुल के चालू होने के बाद से विक्टोरिया ब्रिज की ओर की सड़क यातायात के लिए उपयोग में नहीं है, यह ब्रिज भी केवल पैदल पथ के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है। इसके चलते नए पुल से विक्टोरिया ब्रिज के बीच की सड़क पर लोग बेतरतीब वाहन पार्क करने लगे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी पेश आ रही है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review