डॉ. बिंदल के अध्यक्ष बनने पर युवाओं में नये जोश का संचार : संजीव कौशल
January 18th, 2020 | Post by :- | 483 Views

– डा. राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बद्दी में बांटे लड्डू

– संजीव कौशल डॉ. बिंदल के जन्मदिन पर हर साल बांटते हैं खीर…..

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

बद्दी! डॉ. राजीव बिंदल निर्विरोध भाजपा के नए हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बद्दी में जश्न का माहौल छाया रहा। वहीं पूर्व अध्यक्ष जोगिंदरा कॉरपोरेटिव बैंक सोलन व बद्दी सुधार सभा के अध्यक्ष संजीव कौशल ने समर्थकों के साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। संजीव कौशल ने उपस्थित समर्थकों को बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बद्दी में जय श्रीराम व भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजने लगा। संजीव कौशल ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा पार्टी हिमाचल में पुन: अपना परचम लहरायेगी। वहीं उन्होंने कहा कि डॉ राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने पर युवाओं में नये जोश का संचार हुआ हैं, वहीं प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि डा. बिंदल ने कड़ी मेहनत कर प्रदेश में भाजपा को फिर बुलंदियों पर ले जाने में अपनी अह्म भूमिका अदा करेगे। डॉ बिंदल का प्रदेशाध्यक्ष बनने से न केवल भाजपा का संगठन मजबूत होगा, बल्कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ जनता को भी राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता एक होकर कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए जुट जाएं। संगठन में आज एक बेहतरीन कार्यकर्ता और कुशाग्र नेता डॉ. राजीव बिंदल के हाथों संगठन की कमान सौंपने का अवसर मिला है। उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है इनके नेतृत्व में संगठन बुलंदियां छुएगा। कौशल ने कहा कि जनता भाजपा में अपना भविष्य देख रही है, क्योंकि कांग्रेस राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी व अपराधिक घटनाओं से लोगों में बेहद गुस्सा हैं। कौशल ने कहा कि डॉ. बिन्दल 1978 में मात्र 13 साल की उम्र के स्वयंसेवक बन गए थे। उन्होनें कहा कि बिंदल जी ने बचपन से ही अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होनें कहा कि डॉ. बिंदल चुनावी राजनीति में जीत दर्ज करने वाले नेता हैं। संजीव कौशल डॉ. बिंदल के बहुत बड़े प्रशंसक है, वह डॉ. बिंदल के हर जन्मदिन पर केक नहीं, खीर बनवाकर बांटते है और डॉ. बिंदल की लम्बी आयु की दुआ करते है। इस अवसर पर उन्होनें डॉ. बिंदल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी और उन्होंने पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि दो बार अध्यक्ष रह चुके सत्ती ने संगठन की जड़ों को अंदर तक मजबूत कर दिया है। अब डॉ. बिंदल के साथ प्रदेश में दो बड़े कुशल और जुझारू नेता पहली बार प्रदेश में सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review