अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल ने कहा संबंधित विभाग उन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें।
अम्बाला:अशोक शर्मा।
अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल ने कहा कि समाधान शिविर में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है, संबंधित विभाग उन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति उनके कार्यालय में भी कोई शिकायत देता है तो वे उस शिकायत भी प्राथमिकता से समाधान करें। अतिरिक्त उपायुक्त जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर उनके साथ नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार व अन्य सम्बधिंत अधिकारीगण मौजूद रहें।
जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर के तहत आज 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हें संबंधित विभागों को मार्क करते हुए इन शिकायतों का निपटान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में त्रुटि बारे, पानी निकासी बारे, राशन कार्ड कटने बारे, सरकार की योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने बारे, आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अन्य समस्याओं बारे भी प्रार्थियों ने अपनी शिकायतें प्रार्थना पत्र के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष रखी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मौके पर यह भी बताया कि समाधान शिविर में अभी तक 4364 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 4119 शिकायतों का समाधान किया गया है, जबकि 66 शिकायतें लम्बित हैं तथा 80 शिकायतें रि-ओपन की गई है तथा 89 शिकायतें रिजेक्ट भी की गई हैं। लम्बित शिकायतें पर संबंधित विभाग कार्यवाही कर रहें है, जल्द ही इन शिकायतों का भी निपटान करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में लोग अपनी शिकायतें रखकर अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की यह विशेषता है कि इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारीगण एक ही छत के नीचे मौजूद रहते है। जिस विभाग से संबंधित जो भी प्रार्थी की शिकायत होती है उसे मौके पर मार्क किया जाता हैं और समयबद्ध तरीके से उसका निपटान करने के निर्देश दिए जाते हैं। यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर डॉ जश्रप्रीत सिंह, एसडीओ जोगिन्द्र, साहब सिंह मोहड़ी, इंस्पेक्टर राकेश मणि के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।



