हरियाणा पुलिस के दो कर्मचारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक
January 8th, 2020 | Post by :- | 309 Views

 

विजय भरद्वाज :- हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की डॉ. भीमराव अम्बेडकर रंगशाला में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ । केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-2017 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई। हरियाणा पुलिस के जवान अपने साहस व जोश के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं।

‌‌ हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कुलवंत कौर को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। वहीँ पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review