गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
December 31st, 2019 | Post by :- | 497 Views
कालका (रोहित शर्मा) । गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। कालका सिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर के साथ के गुरुद्वारा सिंह सभा गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए नगर कीर्तन में सभी गुरुद्वारों के कीर्तनी जत्थे शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए, तो दूसरी ओर गतका का प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण केंद्र रहा। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह के जीवन से संबंधित कई झांकियां प्रदर्शित की गईं।
नगर कीर्तन के सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी। जिसके आगे सेवादार झाड़ू की सेवा करते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह सेवादारों द्वारा स्टॉल लगा प्रसाद का वितरण किया गया। नगर कीर्तन गांधी चौंक, मेन बाज़ार से होते हुए रेलवे स्टेशन और फिर रेलवे रोड से होता हुआ वापस सिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर के साथ के गुरुद्वारे में समाप्त हुआ।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review