नागरिकता कानून के संदर्भ में निकाली गयी शांति मार्च के रूप में रैली
December 23rd, 2019 | Post by :- | 241 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नागरिकता कानून के संदर्भ में जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 7 दलों व 35 संगठनों की शांति मार्च के रूप में रैली निकाली गई। यह रैली 12:00 बजे शुरू हुई लेकिन पूरी तरह से अनुशासित और शांत रैली थी। जब कभी पहली बार ऐसा हुआ है की राज्य सरकार के नेतृत्व में इतनी बड़ी रैली निकाली गई हो लेकिन कहीं कोई किसी भी प्रकार का हल्ला नहीं हुआ। किसी प्रकार कि आमजन को परेशानी भी नही हुई। इस रैली में उपस्थित सभी लोगों में देश प्रेम का जज्बा उमड़ पड़ा। रैली में उपस्थित लगभग सभी लोगो के हाथों में देश के प्रति भावना को प्रदर्शित करते हुए तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा था। शांति मार्च रैली के दौरान जयपुर में इंटरनेट मेट्रो लो फ्लोर बसें बंद रही इस शांति रैली में बड़ी संख्या में लोग तिरंगे हाथ में लिए हुए अनुशासित रहे। इस रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास लालचंद कटारिया मुख्य सचेतक महेश जोशी विधायक अमीन कागज़ी रफीक खान सहित कई मंत्री व नेता आम जनता अल्बर्ट हॉल पर इकट्ठा होकर तिरंगा हाथ में लिए हुए गांधी सर्किल तक गए इस शांति मार्च की व्यवस्था के लिए सुरक्षा में पूरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। रैली में उमड़ने वाले लोगो ने किसी प्रकार उपद्रव व तोड़फोड़ न करते हुए रैली को शांतिपूर्ण तरीके से ही निकाला व प्रशासन ने भी पूरी सतर्कता बरती।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review