भाजपा नेता जुबेर खान कहा कि 29 अगस्त को कंकरखेड़ी मोड पर मुख्यमंत्री का होगा जोरदार स्वागत :
August 26th, 2019 | Post by :- | 304 Views

मेवाती (सद्दाम हुसैन) भाजपा नेता जुबेर खान ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर फिरोजपुर झिरका में कार्यकर्ताओं की बैठक ली आज फिरोजपुर झिरका के के प्रांगण में भाजपा नेता जुबेर खान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ो प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक का मूल उद्देश्य आगामी 29 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर के जन आशीर्वाद यात्रा के मेवात आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कार्यकर्ताओं को जन आशीर्वाद को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने का रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला।

ताहिरा अजमत ने सभी कार्यकर्ताओं से जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए खुलकर सभी के विचार लिए। हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद किया जो छोटी सी सूचना पर इतनी भारी तादाद में इस कार्यकर्ता-बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आगामी 29 अगस्त को हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहलाल खट्टर जी की जन अधिकार यात्रा मेवात आ रही है जिसमें खुद मुख्यमंत्री लोगों से रूबरु होंगे और मेवात के लोगों को संबोधित करेंगे। ताहिरा ने कहा कि मेवात में मुख्यमंत्री जी की जन अधिकार यात्रा का जोरदार स्वागत होगा, जो प्रदेश के किसी भी जिले में नहीं होगा।

मेवात के लोग ऐसा ऐतिहासिक स्वागत करेंगे कि अब से पहले इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं हुआ होगा। मेवात के लोग मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल को सिर आंखों पर बिठाने का काम करेंगे। उन्होंने  कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने मेवात के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं दी तथा विकास के मामले में मेवात क्षेत्र को प्रदेश के अन्य जिलों के बराबर हक दिया है। आज मेवात के लोगों के साथ-साथ प्रदेश का आम जन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से बहुत खुश है। प्रदेश के हर वर्ग के लोग भाजपा से तेजी से जुड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार पूरे हरियाणा में कमल का झंडा लेहरायगा ।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review