छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गरियाबंद में मंत्री टंक राम वर्मा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास जिले में गूंजा योग से स्वस्थ जीवन का मंत्र

गरियाबंद _शनिवार 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गरियाबंद जिले में ऐतिहासिक बना जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों और गांवों तक योग का महोत्सव ऐसा सजा कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच हजारों लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में आयोजित हुआ जहां खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा विधायक रोहित साहू जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव कलेक्टर बीएस उइके एसपी निखिल राखेचा जिला पंचायत सीईओ मरकाम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

योग गुरुओं ने कराया अभ्यास मंत्रित हुआ वातावरण

योगाचार्य भागवत कुमार साहू और मितेश साहू के निर्देशन में सभी ने सूर्य नमस्कार प्राणायाम और अनेक योग आसनों का अभ्यास किया पूरा स्टेडियम ओम की ध्वनि और शांति मंत्रों से गूंज उठा बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था मंत्री टंक राम वर्मा का संबोधन

मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है हमारे पूर्वजों साधु-संतों ने इसे जीवन जीने की कला के रूप में अपनाया आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग ही है जो हमें मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी हैं योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विधायक रोहित साहू का संदेश

विधायक रोहित साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि

योग से ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने आज हम सब एक मंच पर जुटे हैं। सभी वर्गों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए मैं क्षेत्र में योग के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *